फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man burnt alive in Punjab's Ludhiana

शराब पीने को लेकर हुआ झगड़ा तो झुग्गी में आग लगा युवक को जिंदा जलाया

Tue, 26 Nov 2019 06:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Young man burnt alive in Punjab's Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

शराब पीने को लेकर गांव बीला में एक युवक ने पड़ोसी युवक की झुग्गी को आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद गांव बीला निवासी बुद्धू के परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही बुद्धू (25) ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सूचना पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद बुद्धू की मां पूर्णिया की शिकायत पर पड़ोसी किशोरी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को इलाके से धर दबोचा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


पूर्णिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा बुद्धू शराब पीने का आदी था। वह अक्सर आरोपी के साथ ही बैठकर शराब पीता था। सोमवार सुबह भी दोनों ने इकट्ठे शराब पी। शराब पीने को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था लेकिन लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। उसका बेटा बुद्धू झुग्गी में आकर सो गया। वह अपने काम पर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से उसकी बहु क्रांति भी झुग्गी से बाहर कुछ सामान लेने के लिए चली गई। इस दौरान आरोपी ने झुग्गी को आग लगा दी। झुग्गी को आग लगी देख क्रांति वहां पहुंची लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि न तो क्रांति अंदर जाकर अपने पति को उठा सकी और न ही बुद्धू बाहर निकल सका। 

बुद्धू आग लगने की वजह से झुग्गी के अंदर ही जिंदा जल गया। किसी तरह से लोगों ने झुग्गी में लगी आग पर काबू पाया और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी और मृतक बुद्धू के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी किशोरी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed