फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Young man brutally murdered in Amritsar of Punjab

Amritsar News: हाथ देकर ऑटो रुकवाया, खींचकर युवक को तेजधार हथियारों से मार डाला

Thu, 14 Sep 2023 01:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Sep 2023 01:37 AM IST
सार

घरिंडा थाना प्रभारी व पीपीएस अधिकारी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी हमलावर युवक छेहरटा स्थित नारायणगढ़ कालोनी, हमीदपुरा निवासी गुरदीप सिंह है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Young man brutally murdered in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में हमीदपुरा-जीटी रोड छेहरटा में एक युवक ने पहले हाथ देकर ऑटो रुकवाया और फिर उसमें सवार युवक को बाहर निकाल मारपीट कर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। ऑटो चालक ने लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत बता दिया। पुलिस ने हमलावर युवक की पहचान करने के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घरिंडा थानाक्षेत्र के गांव भासरके गिलां निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। 10 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त कुलदीप सिंह निवासी हमीदपुरा के साथ उसके घर से जीटी रोड छेहरटा की तरफ जा रहा था। अभी वे लोग छेहरटा से कुछ पीछे ढिल्लों बंसा वाली गली के पास थे कि एक युवक ने हाथ देकर ऑटो रुकवाया।
विज्ञापन


हरपाल सिंह ने बताया कि जब उसने ऑटो रोका तो युवक ने पीछे बैठे दोस्त कुलदीप सिंह को कमीज से पकड़ घसीटते हुए बाहर निकाल लिया और पीटने लगा। जब उसने ऑटो को एक साइड पर रोककर अपने दोस्त कुलदीप को छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपी ने छुरे की तरह दिखाई देने वाले तेजधार हथियार से कुलदीप के पेट के दाईं तरफ वार कर दिया। घरिंडा थाना प्रभारी व पीपीएस अधिकारी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी हमलावर युवक छेहरटा स्थित नारायणगढ़ कालोनी, हमीदपुरा निवासी गुरदीप सिंह है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed