फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young girl kidnap at market, put in car and fled

बीच बाजार युवती को उठा ले गए, भाई-भाभी देखते रहे

Mon, 13 Apr 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Mon, 13 Apr 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
young girl kidnap at market, put in car and fled

बस स्टैंड के निकट शनिवार दोपहर को दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। वारदात हरियाणा के जींद में घटी। अपहरण की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोनीपत निवासी एक युवती अपने चेचरे भाई और भाभी के साथ दवाई लेने गांव ईक्कस आई हुई थी। जब वे दवाई लेकर वापस जा रहे थे, तो बस स्टैंड के पास युवती ने पानी पीने की इच्छा जताई। जब वह पानी पीने गई तो इसी दौरान पहले से खड़े युवकों ने उसे जबरदस्ती पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का अपहरण होता देखकर उसकी भाभी ने शोर मचाना शुरू किया। देखते ही देखते युवती को गाड़ी में बैठाकर युवक फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

योजनाबद्ध तरीके से लड़की का अपहरण

young girl kidnap at market, put in car and fled

पुलिस ने गोहाना रोड की तरफ के गांवों में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की का अपहरण गांव मनोहरपुर निवासी अनिल ने किया है। अनिल गांव भावड़ का भांजा है, लंबे समय से भावड़ में ही रहता है।

उसने ही योजनाबद्ध तरीके से लड़की का अपहरण किया है। पुलिस ने गांव मनोहपुर निवासी अनिल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

भावड़ में रहा है अनिल: पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवक अनिल गांव भावड़ में अपनी किसी रिश्तेदारी में रहता है। युवती के चेचरे भाई का कहना है कि जब वे दवाई लेकर बस स्टैंड पहुंचे तो युवती ने पानी पीने की इच्छा जताई। वह उनका बस स्टैंड पर इंतजार करने लगा तो इसी दौरान गाड़ी सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

बीरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी, सिविल लाइन जींद ने बताया कि लड़की के परिजनों ने अनिल नाम के एक युवक पर अपहरण के आरोप लगाए हैं। युवती का बस स्टैंड के पास से अपहरण किया गया है। मामला दर्ज कर लिया है। लड़की की तलाश जारी है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed