फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Boy Dead Body Found in Panipat

खेल रहे बच्चों की बोरे से बहते खून पर पड़ी नजर, पुलिस ने खोलकर देखा तो हर कोई हैरान

Fri, 03 Jul 2020 11:41 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, समालखा(पानीपत)
अमर उजाला, समालखा(पानीपत) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 Jul 2020 11:41 AM IST
सार

  • पहले साथ में शराब पी, फिर किसी बात पर विवाद हुआ
  • हत्या की और शव बोरे में बंद करके गली में ही फेंक दिया

विज्ञापन
Young Boy Dead Body Found in Panipat
युवक का शव मिला, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव आट्टा में गुरुवार की रात 28 वर्षीय युवक के दोस्त ने उसके चेहरे पर तेज धार हथियार से एक के बाद एक कई वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद पत्नी के साथ मिलकर शव को एक बोरे में भरा और घर के पास फेंक दिया। खून से लथपथ लाश से भरे बोरे के साथ ही मृतक दोस्त की साइकिल भी खड़ी कर दी।  

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह गांव में खून से सना बोरा देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने कुछ ही देर बार हत्यारोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया, उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब बच्चे खेलने के लिए बाहर निकले तो अपने घर के पास खाली प्लाट में खून से सना बोरा देखा। बोरे से खून रिस रहा था। बच्चों घबराकर इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। कुछ देर में खाली प्लाट में भीड़ लग गई। पुलिस को मौके पर बुलाया और एफएसएल टीम भी पहुंची। बोरे को खोला गया तो उसमें हैचरी में काम करने वाले 28 वर्षीय सोनू का शव निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वासियों को बोरे के पास ही एक साइकिल भी मिली। साइकिल पर भी खून लगा होना बताया गया। गांव के लोगों को शंका हुई तो दो मकान छोड़कर एक मकान में रहने वाले किसान धनराज के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने धनराज से पूछताछ की और उसके घर में खून को पोछे जाने के निशान मिले। जिस पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने वारदात को कबूल लिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। सोनू के पिता महाबीर की शिकायत पर हत्या आरोपी धनराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिता का आरोप है कि धनराज उसके बेटे के रंजिश रखता था। 

खेत में शराब पीने के बाद सोनू आया था धनराज के घर

पुलिस के मुताबिक सोनू और धनराज ने पहले खेत में बैठकर शाम को शराब पी। उसके बाद रात में धनराज सोनू को आपने घर ले आया। इस दौरान दोनों का झगड़ा हो गया। तभी धनराज ने पशुओं को काटने वाला हथियार निकाला और शराब के नश पर उसके मुंह पर कई वार किए। जिससे सोनू की मौत हो गई। जिसके बाद पत्नी के साथ मिलकर लाश को एक बोरे में डाला और अपने घर के पास ही एक खाली प्लाट में फेंक आया। बोरे के पास ही सोनू की साइकिल भी खड़ी कर दी। पुलिस को शक है कि साइकिल पर ही लाश से भरे बोरे को रखकर लाया गया, प्लाट में बोरा फेंकने के बाद साइकिल को वहीं खड़ा कर दिया गया। 

धनराज के घर के बाहर दीवारों पर खून के निशान मिलने पर हुआ शक 
पुलिस के मुताबिक गांव वासियों ने किसान धनराज के घर के बाहर खून के निशान देखे, जिसके बारे में उन्हें जनकारी दी गई। जिस पर धनराज से पूछताछ करने जाने पर वह घबरा गया। जिस पर उसके घर के अंदर जांच की गई तो खून मिटाए जाने के निशान मिले, जिस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

हथवाला चौकी इंचाई एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी धनराज को काबू कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed