{"_id":"09c671b247c9d1de263011d7c45f4f7d","slug":"yonung-boy-found-dead-in-it-park-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी पार्क के होटल में एग्जॉस्ट शाफ्ट में मृत मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटी पार्क के होटल में एग्जॉस्ट शाफ्ट में मृत मिला युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Fri, 21 Mar 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी पार्क स्थित द ललित होटल में एक युवक की होटल की बेसमेंट के लिए बने एग्जॉस्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। युवक मनी सिंगला बरनाला पंजाब से अपने रिश्तेदार की शादी में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ आया था।
घटना रात पौने 12 बजे की बताई जा रही है, जब होटल के हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था तो मनी सिंगला हॉल से निकल कर बाहर लॉन में चला गया। लॉन में घूमते हुए वह बेसमेंट के लिए बनी 10 बाए 10 की 30 फीट गहरी एग्जॉस्ट शाफ्ट में गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मनी सिंगला के पिता विजय सिंगला की शिकायत पर होटल मैनेजमेंट के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी । मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणसिंह विर्क ने बताया कि मनी सिंगला अपने पिता विजय सिंगला के साथ अपने रिश्तेदार जोकि इंड्रस्यिटल एरिया फेस दो स्थित एक गैस एजेंसी के मालिक है रमन अग्रवाल के शादी के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बरनाला पंजाब से आए थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान जब मनी सिंगला लॉन में घूम रहे थे तो वह होटल के बेसमेंट के लिए बने एक एग्जॉस्ट शाफ्ट में जाकर गिर गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मनी सिंगला को गिरने के बाद होटल की एंबोलेंस गाड़ी उठा कर सेक्टर -32 के अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी के अनुसार रात को एक बजे अस्पताल से ही पुलिस को इस घटना की जानकारी के बारे में पता चला था। उसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच शुरू की।
शुक्रवार सुबह हालांकि पुलिस ने मनी सिंगला के शव का पोस्ट मार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया था। जबकि उसके बाद पुलिस परिजनों की शिकायत पर होटल मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि मनी सिंगला अपने पिता विजय सिंगला के साथ चावला का व्यापार करता था।