फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   working women sucide case

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव

Mon, 24 Feb 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Feb 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
working women sucide case

सेक्टर-16 में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिला है। पुलिस जब पहुंची तो युवती के गले पर चुन्नी बंधी हुई मिली।

विज्ञापन


पुलिस अभी तक की जांच के अनुसार इसे खुदकुशी का मामला मान रही है, जबकि परिजनों ने एक युवक पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

घटना शनिवार की है। मूल रूप से पटियाला की रहने वाली पुनीत कपूर (24) यहां सेक्टर-16 में किराए के कमरे में रहती थी। शनिवार को मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि पुनीत ने आत्महत्या कर ली है।


पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवती को नीचे उतार लिया गया था। उसके गले पर चुन्नी बंधी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

रविवार को सीएफसीएल की टीम ने कमरे की जांच कर कमरा सील कर दिया। युवती का पूरा परिवार पटियाला में रहता है। उसके पिता रेलवे में नौकरी करते हैं।

पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। पुलिस ने बताया कि युवती के मोबाइल की कॉल रिकार्ड के अनुसार उसने अंतिम फोन भाई को की थी।

युवती मोहाली की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ करने की बात कह रही है। परिजनों का कहना है कि युवती का मोबाइल भी कमरे से गायब है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed