फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Worker murdered in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर में फैक्ट्री मजदूर की हत्या, चारपाई पर मिला शव, टूटी हुई थी गर्दन की हड्डी

Fri, 27 Dec 2019 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Dec 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Worker murdered in Yamunanagar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

किराये के कमरे में अकेले रह रहे हिमाचल के पालमपुर निवासी फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले 45 वर्षीय सुभाष का शव गुरुवार को चारपाई पर पड़ा मिला। डॉक्टरों के पैनल से किए गए शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि सुभाष की गर्दन की हड्डी तोड़कर हत्या की गई है। पुलिस ने फिर भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का तर्क है कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


जगाधरी वर्कशॉप कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि हिमाचल के जिला पालमपुर निवासी 45 वर्षीय सुभाष उनके साथ फैक्ट्री में काम करता था। वह 25 दिसबंर को काम पर नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने उसे कॉल कर पूछा तो उसने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है वह आज नहीं आए। जिसके बाद सुभाष 26 तारीख को भी काम पर नहीं आया तो उसने फैक्ट्री पहुंचकर सुबह उसे कॉल की लेकिन सुभाष ने कॉल नहीं उठाई। 
विज्ञापन


इस दौरान उसने कई बार सुभाष को फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। करीब साढ़े 10 बजे सुभाष के मकान मालिक रविंद्र सेठी ने सुभाष का फोन उठाया और कहा कि सुभाष बेसुध पड़ा है। जगाने पर जाग नहीं रहा उसे अस्पताल ले जाना होगा। जिसके बाद वह फैक्ट्री से कुछ साथियों को लेकर सुभाष के कमरे पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। पहले वह उसे गाबा अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ वह उसे यमुनानगर ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने बताया कि सुभाष की मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक सुभाष के भाई संतोष कुमार, जगरूप सिंह ने बताया कि उन्हें फैक्ट्री कर्मचारियों से इसकी सूचना मिली थी। सुभाष के भाई पोस्टमार्टम के बाद शव अपने पैतृक घर पालमपुर ले गए। 

पुलिस की साधारण कार्रवाई पर खड़े हो रहे सवाल

चिकित्सकों के अनुसार गर्दन की हड्डी टूटने से व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है। ऐसे में सुभाष की गर्दन की हड्डी टूटना कई सवाल खड़े करता है। सुभाष के मकान मालिक रविंद्र सेठी, सहकर्मी अशोक कुमार व अन्य कर्मचारियों का कहना है कि जब वह पहुंचे थे तो सुभाष अपने बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था।

गर्दन की हड्डी फंदा लगाने से, किसी के तोड़ने या ठोस चीज से वार करने पर टूट सकती है। लेकिन सुभाष के मामले में ऐसी कोई चीज सामने नहीं आई। वहीं पुलिस का कहना है कि जब उन्होंने मौका मुआयना किया था तो वहां हालात समान्य थे। अगर सुभाष की हड्डी गिरने से टूटी है तो वह बिस्तर पर कैसे पहुंचा। इन सवालों का जवाब पुलिस के पास नहीं हैं।

रात को हुआ था बीपी लो
सुभाष के साथी कर्मचारी अशोक ने बताया कि 25 दिसंबर को उसने सुभाष को कॉल किया था, तो उसने तबीयत ठीक न होने की बात कही थी। जिस पर शाम को वह काम खत्म कर उसका हाल चाल जाने कमरे पर गया। सुभाष की तबीयत ठीक नहीं थी। जिसके बाद उसने मेडिकल संचालक को बुलाया और उसने बीपी चेक किया। सुभाष का बीपी लो था। जिसके बाद उसने उसे दवा दी। तीन बार सुभाष का बीपी जांचा गया। जिसके बाद वह काफी ठीक हो गया था।

हत्या की संभावनाओं को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाया गया है। कमरे की जांच की गई लेकिन वहां हालात सामान्य मिले। वहीं परिवार वालों ने भी किसी पर शक नहीं जताया है। उसके साथी कर्मचारियों ने भी ऐसी संभावनाओं से इनकार किया है। फिलहाल विसरा लैब भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।- मुकेश कुमार, एसएचओ, थाना फर्कपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed