{"_id":"59088b174f1c1b92418b4594","slug":"women-make-her-mms-with-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पहले युवक को कराया नशा, फिर देखिए उसका ये कारनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पहले युवक को कराया नशा, फिर देखिए उसका ये कारनामा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Wed, 03 May 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
महिला ने व्यक्ति के साथ बनाया खुद का एमएमएस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने पहले युवक को अपने जाल में फंसा कर उसे नशा करवाया फिर उसके बाद वो किया जिसे जानकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट के अधीन एसएसटी नगर में एक महिला ने अपने साथियों की मदद से एक व्यक्ति को नशा पिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ अश्लील वीडियो बना ली। महिला ने ये सब महज इसलिए किया ताकि इसके बाद वो उसे ब्लैकमेल कर सके। महिला ने कहा कि अगर उसने उसे 15 लाख रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो नेट पर डाल देगी।
इस घटना में शिकायतकर्ता और आरोपी महिला दोनों संगरूर के हैं। दोनों की मुलाकात पटियाला बस स्टैंड पर हुई। अर्बन एस्टेट पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मोहल्ला धर्मपुरा कस्बा धूरी जिला संगरूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला उसके पास पिछले 10-11 दिनों से फोन आ रहे थे कि वह उससे मिलना चाहती है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक महिला फोन पर कहती थी कि अगर वह उससे मिलने नहीं आया तो वह खुदकशी कर लेगी। ऐसे में वह उससे मिलने पटियाला बस स्टैंड पर पहुंच गया। यहां मुलाकात के बाद महिला उसे एसएसटी नगर स्थित एक घर में ले गई। वहां महिला ने उसे कोई नशीली वस्तु पिला दी जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

होश आने पर अश्लील वीडियो के बदले मांगे 15 लाख
बेहोश कर बना लिया एमएमएस
- फोटो : Demo Pic
शिकायतकर्ता के मुताबिक जब वह होश आया तो उसे पता लगा कि उसके साथ महिला ने अश्लील वीडियो बना ली है। वीडियो बनाने पर महिला ने उसको नेट पर डालने की धमकी देते हुए 15 लाख की मांग की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी महिला के साथियों ने उसकी मारपीट की और वहां से बाहर कर दिया।
मारपीट से घायल शिकायतकर्ता किसी प्रकार अपने घर पहुंचा और अपनी व्यथा सुनाई। उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। सीआइए के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह विर्क ने कहा कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
करीब छह माह पहले भी ठीक इसी तरह का ही एक मामला सामने आया था। उस वक्त भी संगरूर के एक व्यक्ति की फेसबुक पर महिला के साथ दोस्ती हुई थी और उसे भी महिला एसएसटी नगर के एक घर में ले गई थी। वहां पर उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई और उसकी कार तक छीन ली गई।