{"_id":"5a52574d4f1c1b346f8b57a6","slug":"women-killed-in-a-road-accident-near-baltana-light-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर-पंचकूला सड़क पर बलटाना लाइट प्वाइंट पर रविवार शाम एक ट्रक ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका 12 साल का बच्चा और पति घायल हो गए। दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान वीना पत्नी सुरेश कुमार निवासी त्रिवेदी कैंप (डेराबस्सी) के रूप में हुई है। जबकि उसका पति सुरेश कुमार (40) और बच्चा प्रिंस (12) अस्पताल में उपचाराधीन है।
पंचकूला से लौट रहा था परिवार
ढकोली पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि रविवार शाम अस्पताल से सूचना आई थी कि बलटाना लाइट पर हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवार स्कूटी पर पंचकूला से जीरकपुर आ रहा था। जब वह बलटाना लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटी सवार परिवार सड़क के बीच में गिर गया। इस दौरान महिला के ऊपर ट्रक का टायर निकल गया।
गंभीर हालत में परिवार को सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और प्रिंस व सुरेश को इलाज के लिए दाखिल कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक का पति अभी बयान देने की हालत में नहीं है, इस कारण अभी आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जगजीत सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।