{"_id":"5c002ac7bdec22413e057ffc","slug":"women-eating-poison-at-train-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः बेटे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी महिला, रास्ते में निगला जहर, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः बेटे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी महिला, रास्ते में निगला जहर, हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नरवाना में टोहाना से जींद जाने के लिए ट्रेन में चढ़ी एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी इलाज के दौरान नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मरने वाली महिला के बेटे प्रमोद ने बताया कि वह जींद के गंगोली गांव का रहने वाला है। रतिया में मजदूरी करता है। वह अपनी मां के साथ गुरुवार सुबह रतिया से टोहाना आया था।
विज्ञापन
टोहाना से जींद जाने के लिए उन्होंने छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी। ट्रेन में सवार होने के बाद उसकी 45 वर्षीय मां सरोज ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी थोड़ी देर में तबीयत खराब हो गई। उसने अपनी मां को नरवाना के रेलवे स्टेशन पर उतार कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और सरोज पत्नी गोवर्धन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। रेलवे चौकी इंचार्ज चरण सिंह चोपड़ा ने बताया कि गांगोली निवासी सरोज व उसका पुत्र टोहाना से जींद के लिए निकले थे। सरोज ने बीच रास्ते में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने प्रमोद के बयान पर कागजी कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन