फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women Asi Arrested in panchkula

पुलिस की गिरफ्त में आई महिला ASI, कमेटी के नाम पर ठगी का आरोप

Sun, 04 Jun 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो /अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 04 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women Asi Arrested in panchkula
पुलिस की गिरफ्त में महिला एएसआई - फोटो : अमर उजाला
कमेटी के नाम पर लोगों से पिछले कई सालों से ठगी मामले में हरियाणा पुलिस की एक एसआई को पंचकूला पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला एएसआई बलजिंदर कौर को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां  उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि बलजिंदर कौर हरियाणा पुलिस की टेलीकॉम विंग में एएसआई के पद पर कार्यरत है। वह सेक्टर 19 में रहती थी। 
विज्ञापन


कई सालों से वो अपने एरिया में कमेटियों को चलाने का काम करती थी। जिसमें लोगों से रुपयों को जमा करवाया जाता था। लेकिन कमेटी पूरा होने पर लोगों को पैसा नहीं मिलता। जिसके बाद लोगों ने सीएम विंडो और पुलिस को आला अधिकारियों को शिकायत दी। लेकिन फिर भी महिला एएसआई की गिरफ्तारी नहीं हुई। अमर उजाला ने लोगों की मांग पर नौ अप्रैल 2017 को प्रमुखता के साथ इस खबर को प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अमला हरकत में आया।  उसके बाद मामले की जांच कर पुलिस ने एएसआई को गिरफ्तार किया। असल में पंचकूला पुलिस के डीसीपी के पास सेक्टर 19 में रहने वाली किरण देवी सहित कई लोगों ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था, कि बलजिंदर कौर ने यहां सेक्टर 19 में दर्जन भर महिलाओं से कमेटियों के नाम पर रूपयों को जमा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद वर्ष 2015 में बलजिंदर कौर ने यहां मकान को बेच दिया और  वह बलटाना के वधावा नगर में रहने लगी थी। जिसके चलले जब भी उसके पास रूपयों को मांगने के लिए कोई न कोई जाता था, वो पुलिसिया रौब दिखाकर धमका देती थी। जिसके बाद पुलिस में हमारें ही खिलाफ कार्रवाई करवाने की बात बोलती थी। जिसके बाद हमने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed