{"_id":"5dec885d8ebc3e1be97cea06","slug":"woman-shot-dead-in-haryana-s-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर की गई हत्या, विजिटिंग कार्ड के सहारे जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर की गई हत्या, विजिटिंग कार्ड के सहारे जांच में जुटी पुलिस
Sun, 08 Dec 2019 10:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा कस्बा के नंदरामपुर रोड स्थित रामनगर में शनिवार सुबह करीब पांच बजे करीब 24 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। गोली मारकर युवती की हत्या की गई है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। युवती का शव मिलने से कस्बा में सनसनी फैल गई। देर रात युवती की पहचान कर ली गई थी, लेकिन पुलिस ने अभी शनाख्त को सार्वजनिक नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह करीब पांच नंदरामपुर बास रोड पर रामनगर के समीप युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया तथा युवती की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में प्रयास तेज कर दिए।
विज्ञापन
शुरूआती जांच में युवती की छाती पर निशान मिले। पहले पुलिस को निशान के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में जानकारी मिली की छाती में गोली लगी हुई है। धारूहेड़ा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है, जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
सिर्फ एक विजिटिंग कार्ड मिला
जानकारी के अनुसार युवती की उम्र करीब 24 साल है। उसने काले रंग की पैंट पहनी हुई है। ब्राउन कलर की जेकैट डाली है। उसकी जेब से एक ब्यूटी पार्लर का विजिटिंग कार्ड मिला है। कार्ड के आधार पर पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक क्या जानकारी मिली इसकी सूचना नहीं दी गई।