{"_id":"5e0e38f18ebc3e87c300c268","slug":"woman-shot-dead-in-faridkot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में डॉक्टर ने अध्यापिका बहू की गोली मारकर हत्या की, राइफल बरामद, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में डॉक्टर ने अध्यापिका बहू की गोली मारकर हत्या की, राइफल बरामद, केस दर्ज
Fri, 03 Jan 2020 12:12 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा( फरीदकोट)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा( फरीदकोट)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
निर्माणपुरा में हत्या मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी
हरीनौ रोड स्थित मोहल्ला निर्माणपुरा में घरेलू कलह के चलते बुजुर्ग आयुर्वेदिक चिकित्सक ने अपनी पुत्रवधू की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान नीलम रानी (42) पत्नी मनीष पुरी के रूप में हुई है। वह ग्रामीण क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत थी।
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने मृतका के भाई व पुराना शहर निवासी बंटी दियोड़ा के बयान पर आरोपी ससुर श्याम पुरी (75) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की राइफल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पुराना शहर निवासी बंटी दियोड़ा ने बताया कि उसकी छोटी बहन नीलम रानी का विवाह मोहल्ला निर्माणपुरा निवासी मनीष पुरी पुत्र श्याम पुरी के साथ हुआ था। गुरुवार सुबह वह अपनी बहन को मिलने उसके घर आया था। इस दौरान उसकी बहन नीलम रानी और उसके ससुर श्याम पुरी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो रही थी। विवाद के बीच श्याम पुरी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उनकी बहन पर दो फायर कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। उसके पति मनीष पुरी ने हाल ही में अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाया था। इन दिनों वह बेड रेस्ट पर है।