खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी मां और बेड पर रो रहा था सात माह का बच्चा, मंजर था खौफनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर के बड़े स्टोन क्रशर उद्यमी राजिंद्र सिक्का के न्यू जैन नगर स्थित घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू रोजी का निर्ममता से गला रेंतकर कत्ल कर दिया गया। उसके गले पर तेजधार हथियार से जख्म के निशान मिले हैं और फर्श के साथ-साथ दीवारों पर भी खून के छींटे पाएं गए हैं। वारदात के वक्त उसका सात माह का मासूम बेटा बेड पर था।
हत्या की सूचना मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके से खून और फिंगर प्रिंट के नमूने उठाएं हैं। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन देर रात तक रोजी की हत्या की वजह और हत्यारे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
बता दें कि दीपांशु और रोजी की शादी 28 फरवरी 2018 को हुई थी। माना जा रहा है कि इस घटना में किसी जानकार का हाथ हो सकता है, जिसने घर में आसानी से इंट्री कर ली और फिर इत्मीनान से मर्डर कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस उनके नौकर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। राजिंद्र सिक्का ने पुलिस को बताया कि वह कई दिन से बीमार चल रहे थे और बीस दिन से घर पर ही था।
गुरुवार को सुबह के वक्त वह अपने बेटे दीपांशु उर्फ मोंटी के साथ चुहड़पुर स्थित बालाजी स्टोन क्रशर पर चला गया था। घर पर दीपांशु की पत्नी रोजी और सात महीने का पुत्र था। दोपहर को करीब एक बजे उन्होंने रोजी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बार-बार कॉल करने पर कोई रिस्पांस नहीं मिला तो सामने रहने वाले अपने नौकर बिहार के मधुबनी निवासी राजेश को घर पर भेजा।
राजेश ने बताया कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है, इसलिए वह दीवार फांदकर अंदर घुसा। बेडरूम में गया तो रोजी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और बेड पर बच्चा रो रहा था। उसने अपने मालिक को घटना से अवगत कराया।
कंट्रोल रूम में नहीं उठाया गया कॉल
परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद उन्होंने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर, एम्बुलेंस के 102 और 108 पर संपर्क किया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। जिस पर वे अपने पड़ोसियों को साथ लेकर पास ही स्थित पुलिस चौकी में गए और घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची।
एसपी कुलदीप यादव का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीआईए समेत चार टीमें गठित की गई हैं। अभी परिवारवालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। लूट या चोरी के निशान भी हीं मिले हैं। प्रथमदृष्टया महिला के मर्डर करने का मकसद सामने आया है। गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक कर रहे हैं। पुलिस तमाम एंगल को ध्यान में रखकर इंवेस्टिगेशन कर रही है।