फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman murdered husband's uncle with the help of boyfriend in Sonipat

झगड़े के बाद पत्नी ने प्रेमी संग बरपाया कहर, पति-सास को पीटा, चचिया ससुर को पीटकर मार डाला

Sun, 23 Jun 2019 07:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Jun 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered husband's uncle with the help of boyfriend in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर

गन्नौर क्षेत्र के गांव राजलूगढ़ी में अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला ने प्रेमी और उसके परिजनों संग मिलकर चचिया ससुर की पीटकर हत्या कर दी। महिला ने पति से झगड़ा होने पर प्रेमी को फोन करके अपने घर बुला लिया था, जिसके साथ प्रेमी की मां और साथी भी वहां आ गए थे। सभी ने मिलकर महिला के पति, सास, चचिया ससुर पर हमला कर दिया, जिसमें चचिया ससुर की मौत हो गई और पति व सास घायल हो गए।

विज्ञापन


इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने घायल पति की शिकायत पर पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी की मां समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


वहीं इस घटना के बाद महिला व उसका प्रेमी गांव से फरार हो गए हैं।  राजलूगढ़ी के रहने वाले नरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी अंजू के गांव के ही कुलदीप उर्फ कल्दू के संग अवैध संबंध थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप और अंजू के संबंधों के बारे में उसे व परिवार के सभी लोगों को जानकारी थी। वह इसका विरोध करते थे तो कुलदीप उसे व परिजनों को धमकी देकर अंजू के पास आता था। इस बात को लेकर ही शुक्रवार की रात उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बारे में अंजू ने फोन करके कुलदीप को बता दिया और उसे अपने घर बुला लिया। 

कुलदीप अपनी मां व अन्य दो साथियों के साथ घर में घुस गया और वहां सामने बैठे उसके चाचा संजय व मां मूर्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहां शोर सुनने पर नरेंद्र भी कमरे से बाहर निकलकर आया और वह अपने चाचा व मां को बचाने लगा तो उस पर भी हमला कर दिया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद कुलदीप अपनी मां, साथियों व उसकी पत्नी अंजू को लेकर फरार हो गया। 

नरेंद्र घायल हालत में अपने चाचा को लेकर गन्नौर के सामुदायिक अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने संजय के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी अंजू, कुलदीप व उसकी मां समेत अन्य दो के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनको काफी समय पहले अपनी पत्नी व कुलदीप के संबंधों के बारे में पता चला था तो उसने उसी समय इसका विरोध किया। लेकिन उसकी पत्नी ने कुलदीप को इस बारे में बता दिया और वह विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। 

वह उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था और उनके सामने भी पत्नी से मिलने के लिए आता था। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, इस कारण वह डरकर चुप रहते थे। नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी कहा है कि घर में रात के समय कई बार तेज आवाज हुई थीं, जिससे उसे शक है कि उन पर फायरिंग भी की गई है। 

नरेंद्र की शिकायत पर कुलदीप उर्फ कल्दू, कुलदीप की मां व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि कुलदीप आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -दिनेश कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed