फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman left her childeren in the court

देखिए न्याय के मंदिर में महिला की करतूत, बच्चों से मां ने किया कुछ ऐसा

Thu, 06 Apr 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(अमर उजाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(अमर उजाला) Updated Thu, 06 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
 Woman left her childeren in the court
प्रेमी संग भागी महिला - फोटो : demo pic
प्यार के कई मामले आपने कोर्ट कचहरी में सुलझते दिखे होंगे। लेकिन न्याय के मंदिर में महिला की एक ऐसी करतूत सामने आई है, अपने ही बच्चों से मां ने ऐसा किया जिसने सबको दंग कर दिया। प्यार जब सिर चढ़ कर बोला तो महिला को कुछ भी सही गलत पहचान में नही आया। प्रेमी के चक्कर में पड़कर अच्छी खासी ज़िंदगी को छोड़कर महिला फरार हो गई। गुरुग्राम के फर्रुखनगर से अपने बच्चों को लेकर प्रेमी संग भागी महिला ने रेवाड़ी स्थित कचहरी में दोनों बच्चों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


हालांकि महिला द्वारा पहले एक अधिवक्ता के पास एफिडेविट बनवाने के चलते पति के नाम और मोबाइल नंबर के जरिए बच्चों के पिता को सूचना दी गई। देर शाम तक सीडब्लूसी और सेक्टर-3 पुलिस चौकी आगे की कार्रवाई में जुटी रही। सेक्टर तीन पुलिस चौकी प्रभारी ब्रह्मजीत ने बताया कि उक्त महिला एक युवक के साथ बुधवार को रेवाड़ी कोर्ट पहुंची और हलफनामा तैयार कराने लगी। बीच में मौका लगने पर महिला चार और ढाई साल के दो बच्चों को छोड़कर वहां से युवक के साथ निकल गई।
विज्ञापन


इस दौरान अधिवक्ता ने बच्चों को अकेला देखा। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों नहीं आए तो एफिडेविट के लिए पति के दिए नाम और मोबाइल नंबर पर संपर्क कर घटना के बारे में बताया। बच्चों के पिता ने पत्नी के किसी रेवाड़ी निवासी युवक के साथ बच्चों को लेकर बीते दिनों भागने की बात बताने के साथ ही स्थानीय थाने में दर्ज मुकदमे के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed