{"_id":"63863ab093d46e51df6fc57f","slug":"woman-killed-after-robbery-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पॉश कॉलोनी में लूट के बाद महिला की हत्या, जमीन पर पड़ा मिला खून से सना शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: पॉश कॉलोनी में लूट के बाद महिला की हत्या, जमीन पर पड़ा मिला खून से सना शव
Tue, 29 Nov 2022 10:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:34 PM IST
सार
इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने घर के आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के अमृतसर स्थित पॉश कॉलोनी रंजीत एवेन्यू के सी ब्लॉक की गली चक्की में मंगलवार की रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। आरोपी घर में रखे कीमती सामान को लूटने के बाद वृद्धा की तेजधार हथियारों से हत्या करने के बाद फरार हो गए। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
रंजीत एवेन्यू निवासी विशाल खुराना ने बताया कि उसके पिता राजिंदर खुराना की मौत हो चुकी है। वह अपनी बुजुर्ग मां सविता खुराना (60) के साथ घर में रहते है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर पीजी खोला था और वहां चार युवक रहने आए थे। विशाल ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम के लिए घर से बाहर गए थे जबकि उनकी मां घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि देर शाम करीब सात बजे जब वह घर पहुंचा तो खून में भीगा मां का शव जमीन पर पड़ा देखा।
विज्ञापन
घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इससे उसे स्पष्ट हो गया कि लुटेरों ने घर का कीमती सामान लूटने के बाद मां की हत्या की है। वहीं इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने घर के आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन