फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman jumps from the 11th floor in Mohali

खुले में सैर कर रहे थे लोग, अचानक 11वीं मंजिल से युवती ने लगा दी छलांग, दर्दनाक मौत

Tue, 18 Jun 2019 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps from the 11th floor in Mohali
11 वीं मंजिल से कूदी युवती - फोटो : अमर उजाला

मोहाली के सेक्टर 88 के पूरब अपार्टमेंट में उस समय सनसनी फैल गई जब सोमवार देर रात एक युवती अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूद गई। घर वाले गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सिमरन बराड़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सोहाना थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर मनफूल सिह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात साढ़े दस बजे की है। जब अपार्टमेंट के लोग खुले में सैर कर रहे थे। तभी अचानक एक युवती अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से नीचे गिरी। युवती नीचे गिरते बेहोश हो गई, उसके शरीर से खून निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी बीच इलाके के लोग इकट्ठा हो गए, तभी वहां पर मौजूद लोगो में से एक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवती के घरवाले उसे वहां से अस्पताल ले गए।


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लोगों ने बताया कि घटना से पहले उक्त फ्लैट से जोर-जोर की आवाजें आ रही थीं।

 

ऐसा लगा कि परिवार में लड़ाई हो रही हो। हालांकि, पुलिस का कहना कि मामले की जांच चल रही है। जिक्रयोग है कि इस अपार्टमेंट में ही कुछ दिन पहले डिप्रेशन में चल रहे युवक ने भी सुसाइड कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed