फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman going to Dubai with foreign currency arrested at Amritsar airport

Amritsar: लाखों की विदेशी मुद्रा के साथ दुबई जा रही महिला एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद सरगना भी काबू

Tue, 13 Dec 2022 01:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 01:40 AM IST
सार

जांच में सामने आया कि महिला विदेशी मुद्रा ले जाकर दुबई से सोना तस्करी करना चाहती थी। तलाशी के दौरान महिला की कमर के नीचे बंधे पाउच में 4.10 लाख के यूरो, 4.53 लाख के पाउंड और 7.91 लाख के ऑस्ट्रेलियन डॉलर समेत अन्य मुद्रा मिली।

विज्ञापन
Woman going to Dubai with foreign currency arrested at Amritsar airport
बरामद विदेशी मुद्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस विंग ने 18.18 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ दुबई जा रही एक महिला को पकड़ा है। तलाशी लेने पर उसके पास 4.10 लाख के यूरो, 4.53 लाख के पाउंड, 7.91 लाख के ऑस्ट्रेलियन डॉलर समेत अन्य मुद्रा बरामद हुई। महिला से पूछताछ के बाद कस्टम अधिकारियों ने गैंग के सरगना को भी काबू कर लिया। इन्हें सीजेएम की अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमृतसर की एक महिला 11 दिसंबर को दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स-191 में सफर करने के लिए श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। सीआईएसएफ अधिकारियों ने जांच के दौरान उससे विदेशी मुद्रा पाए जाने के बाद कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि महिला विदेशी मुद्रा ले जाकर दुबई से सोना तस्करी करना चाहती थी। तलाशी के दौरान महिला की कमर के नीचे बंधे पाउच में 4.10 लाख के यूरो, 4.53 लाख के पाउंड और 7.91 लाख के ऑस्ट्रेलियन डॉलर समेत अन्य मुद्रा मिली। कस्टम कमिश्नर राहुल नानगरे ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद तस्करी करने वाले गैंग के सरगना को भी काबू कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभी तक देश के अलग-अलग एयरपोर्ट के जरिये 2.05 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा और दुबई से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के सोने की तस्करी कर चुके हैं। कस्टम कमिश्नर ने बताया कि दोनों आरोपियों को सीजेएम की अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के  पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed