फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman from Chandigarh defrauded of 27 lakh rupees after falling for tricks of tantric baba

तंत्र-मंत्र का मायाजाल:तांत्रिक के झांसे में फंसी चंडीगढ़ की महिला, 101 रुपये से शुरू हुआ खेल और डूब गए 27 लाख

Thu, 15 Jan 2026 10:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 15 Jan 2026 10:44 PM IST
सार

इस आधुनिक दौर के जमाने में अभी भी लोग अंधविश्वास से बाहर नहीं निकल पाए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चंडीगढ़ की महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। महिला तांत्रिक बाबा के झांसे में आ गई और उसने अपनी सारी जमा-पूंजी लुटा दी। 

विज्ञापन
Woman from Chandigarh defrauded of 27 lakh rupees after falling for tricks of tantric baba
Akash crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तांत्रिक विद्या और पूजा-पाठ के नाम पर भरोसे में लेकर चंडीगढ़ की एक महिला से 27 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर खुर्द निवासी पीड़ित महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसने तांत्रिक बाबा रामेश्वर संपर्क किया। बाबा ने जीवन की परेशानियां दूर करने का दावा किया।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह लंबे समय से पारिवारिक और आर्थिक तनाव से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कहा कि एक प्रभावशाली तांत्रिक बाबा विशेष पूजा और अनुष्ठान से उसकी सभी समस्याएं खत्म कर सकता है। शुरुआत में 101 रुपये ट्रांसफर करवाए और कहा गया कि पूजा सामग्री, हवन और विशेष अनुष्ठान के लिए खर्च जरूरी है। भरोसा बढ़ने पर आरोपी लगातार फोन कर नई-नई पूजा, सुरक्षा यज्ञ, बाधा निवारण और ग्रह दोष दूर कराने के नाम पर पैसे मंगवाने लगा।
विज्ञापन


आरोपी हर बार यह भरोसा दिलाता था कि अगली पूजा के बाद हालात पूरी तरह बदल जाएंगे। कभी कहा जाता कि पूजा अधूरी रह गई है, कभी किसी विशेष सामग्री की तुरंत जरूरत बताई जाती थी। पीड़ित भावनात्मक दबाव और डर के कारण रुपये भेजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार फरवरी 2024 से जनवरी 2025 तक गूगल पे और बैंक खातों के जरिए दर्जनों बार ट्रांजेक्शन कराए गए। कभी 5 हजार, 10 हजार रुपये तो कभी 25 हजार, 50 हजार, 80 हजार और एक लाख रुपये तक भेजे गए। कई बार अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई ताकि संदेह न हो। अधिकतर पैसे दिनेश कुमार के खाते में भेजे गए, जबकि कुछ रकम अन्य खातों में भी ट्रांसफर हुई।

दस्तावेजों के मुताबिक पहले चरण में करीब 18,17,947 रुपये ट्रांसफर हुए। बाद में और रकम भेजी गई, जिससे कुल नुकसान बढ़कर लगभग 27,10,447 रुपये हो गया। 

पीड़िता ने बताया कि जब उसने पूजा का कोई असर नहीं देखा और अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पहले बहाने बनाने लगा और फिर फोन उठाना ही बंद कर दिया गया। इसके बाद संपर्क पूरी तरह टूट गया।


पीड़ित को शक है कि तांत्रिक बाबा का हवाला देकर पूरा जाल रचा गया और उसी के नाम पर रकम ऐंठी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि तांत्रिक बाबा वास्तव में मौजूद है या यह केवल ठगी का तरीका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed