{"_id":"660e3ac6d265f1dd6e049dc3","slug":"woman-found-murdered-in-ludhiana-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: शराब पीने से रोकती थी पत्नी, जमीन पर पटककर मार डाला, हत्या के बाद शव के पास ही बैठा रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: शराब पीने से रोकती थी पत्नी, जमीन पर पटककर मार डाला, हत्या के बाद शव के पास ही बैठा रहा
Thu, 04 Apr 2024 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:00 AM IST
सार
माने (31) की हत्या के बारे में उस समय चला जब माने का भाई शिवराज उससे मिलने के लिए गया। अंदर शव जमीन पर पड़ा था और आरोपी पास में बैठा था, बच्चे भी पास में ही बैठे थे। इसके बाद शिवराज ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के मेहरबान की प्रेम कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर जमीन पर पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वह उसके शराब पीने का विरोध करती थी। आरोपी दिवाली वाले दिन भी पत्नी को पीट कर घायल कर चुका था जिसका अभी तक इलाज चल रहा था। उसके बावजूद आरोपी शराब पीने से बाज नहीं आया।
मृतक माने (31) की हत्या के बारे में उस समय चला जब माने का भाई शिवराज उससे मिलने के लिए गया। अंदर शव जमीन पर पड़ा था और आरोपी पास में बैठा था, बच्चे भी पास में ही बैठे थे। इसके बाद शिवराज ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना मेहरबान की पुलिस ने इस मामले में शिवराज की शिकायत पर मान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जहां से उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।