{"_id":"6bcfad9a10448acf7c1d1879066429e4","slug":"woman-drug-smuggler-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक सप्लाई करने जा रही महिला कार समेत काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक सप्लाई करने जा रही महिला कार समेत काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली शहर में दिन दहाडे़ स्मैक सप्लाई करने जा रही महिला को पुलिस ने कार समेत गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान लखविंदर कौर निवासी फेज-11 के रूप में हुई है। थाना फेज-11 में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने फेज-11 स्थित बाबा व्हाइट हाउस के पास विशेष नाका लगाया था। तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला चंडीगढ़ की तरफ से स्मैक लेकर मोहाली में अपने ग्राहकों को सप्लाई करने आ रही है। फिर पुलिस पार्टी ने चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले प्रत्येक वाहन पर कड़ी नजर रखी और इसी बीच एक आल्टो कार आई, जिसे महिला चला रही थी।
विज्ञापन
जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने नाके से पीछे ही गाड़ी रोक दी। जब कार की चेकिंग की गई तो कार से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। की।
इस दौरान पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक सप्लाई करने का काम करती है और ग्राहकों को सप्लाई करने जा रही थी। पंचकूला पुलिस द्वारा नशा सप्लाई करते पकड़े गए आरोपियों से भी मोहाली पुलिस महिला का लिंक निकाला रही है।
विज्ञापन
पहली बार कोई महिला स्मैक सहित काबू
शहर में पहली बार कोई महिला स्मैक सहित काबू की गई है। पुलिस के लिए यह भी केस नया है। पुलिस अब महिला के ग्राहकों की पड़ताल करने में लगी हुई है। उम्मीद है सभी केसों से पर्दा उठ जाएगा।