फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman died in firing at wedding ceremony in Firozpur of Punjab

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: फिरोजपुर में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज 

Mon, 29 Nov 2021 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Nov 2021 07:31 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक महिला की जान चली गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Woman died in firing at wedding ceremony in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर के गांव चुगते वाला (बस्ती वली वाली) में शादी समारोह के दौरान हवाई फायर करते समय एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। एक गोली महिला के बाजू और दूसरी छाती में लगी है। उधर, थाना आरिफके पुलिस ने सोमवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गोली लगने से जख्मी हुई महिला सुखबीर कौर (65) पत्नी जसवंत सिंह निवासी सरावां बोदलां तहसील मलोट जिला मुक्तसर साहिब को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला की नाजुक हालत देख उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त अस्पताल ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया है। इस मामले की तफ्तीश थाना आरिफके के प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह गांव चुगते वाला पहुंचे।
विज्ञापन

 
वहां जाकर पता चला कि 27 नवंबर को सरपंच अमर सिंह निवासी चुगते वाला जिला फिरोजपुर के बेटे की शादी थी। इस कार्यक्रम में सुखबीर कौर निवासी मुक्तसर आईं थीं, जो अमर सिंह की बुआ की बहू थी। उस दिन रात आठ बजे जागो कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें रिश्तेदार भंगड़ा कर रहे थे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने 12 बोर बंदूक से हवाई फायर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गोलियां सुखबीर कौर को लगी। एक गोली उसकी बाजू और दूसरी गोली छाती में लगी। गंभीर जख्मी हालत में उसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी नाजुक हालत देख उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया, उसकी इलाज के दौरान 28 नवंबर को मौत हो गई। थाना आरिफके पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed