महिला डेंटल सर्जन ने फंदा लगा की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर्स डेंटल सर्जन की पढ़ाई करने के बावजूद नौकरी न मिलने से परेशान महिला डॉक्टर ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। डुगरी फेस टू निवासी सिरजना कौर (28) ने वीरवार की देर रात को परिवार वालों की अनुपस्थिति में आत्महत्या कर ली।
घटना का पता उस समय चला जब उसके परिजन इलाके में स्थित एक धार्मिक स्थान से माथा टेकर वापस लौटे। कमरे में शव लटकता देख उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एसीपी आत्म पार्क रमनदीप सिंह ने कहा कि सिरजना के पिता फगवाड़ा स्थित शुगर मिल में बतौर मैनेजर तैनात थे। वह कुछ दिन पहले ही नौकरी से रिटायर्ड हो गए थे। सिरजना ने मास्टर्स डेंटल सर्जन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश शुरू कर दी थी।
घर में फंदा लगाकर जान दे दी
इतनी पढ़ाई करने के बावजूद उसे काफी समय से नौकरी नहीं मिल रही थी। इससे सिरजना काफी परेशान थी। वीरवार देर रात को उसके परिवार के लोग एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए हुए थे।
उसका भाई बीते कुछ दिनों से देहरादून नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए गया है। इस दौरान उसने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब रात को उसके परिजन वापस आए तो उन्होंने ने सिरजना का शव लटकता मिला। चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
सिरजना का भाई उसकी मौत से बेखबर है। एसीपी ने कहा कि वह कुछ दिनों से देहरादून में नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू देने के लिए गया हुआ है। उसके परिजन उसे इसलिए नहीं बता रहे हैं कि उसका इंटरव्यू पूरा हो जाए।