शक के घेरे में खुदकुशी: फंदे पर लटकी मिली कारोबारी की पत्नी, हाथ की नस कटी, पास में सल्फास भी मिला
पंजाब के जालंधर में एक महिला फंदे से लटकी मिली। बच्चों ने खुलासा किया कि पिता की मारपीट से परेशान होकर मां ने यह खौफनाक कदम उठाया है। महिला की शादी 17 साल पहले हुई थी। घटना जालंधर के जीटीबी नगर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के जीटीबी नगर में बिजली उपकरण के कारोबारी की पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी लवलीन छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। फगवाड़ा गेट में कारोबार करने वाले बिजनेस मैन की शादी को 17 साल हो चुके थे। बच्चों ने खुलासा किया कि उनके पिता मां से मारपीट करते थे, जिससे तंग आकर मां ने आत्महत्या की है। गुरुवार को बच्चों ने जब मां को फंदे पर झूलते हुए देखा तो शोर मचाया। शोर सुन पड़ोसी घर में गए और प्रिया को नीचे उतारा।
एसीपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि कारोबारी लवलीन छाबड़ा पर प्रिया के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि वह अक्सर उनकी बेटी से मारपीट करता था। पुलिस के मुताबिक मृतका की बाजू की नसें कटी हुई थीं। इतना ही नहीं, जहां पर शव झूल रहा था उसके पास ही सल्फास भी पड़ा था।
खुदकुशी भी शंका के घेरे में
आशंका यह भी जताई जा रही है कि शायद प्रिया ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसे मारने के बाद फंदे पर लटकाया गया था। प्रिया के परिजनों ने भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।