{"_id":"5b7b117b42c792466e6edb35","slug":"woman-committed-suicide-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः पारिवारिक तनाव से जूझ रही महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूलाः पारिवारिक तनाव से जूझ रही महिला ने फांसी लगाकर जान दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक तनाव से जूझ रही एक महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को मॉर्चरी में रखवा दिया। 33 वर्षीय अमन कौर अपने पति और बेटे के साथ रह रही थी। रविवार रात काम से लौटने के बाद पति ने पहले अमन को आवाजें लगाई। लेकिन, जवाब न मिलने पर बेटे से उसकी मां के बारे में पूछा। कुछ भी पता न चलने पर अमन की तलाश में उसका पति पहली मंजिल पर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी फंदे से लटक रही थी। घटना के तत्काल बाद ही पति ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला का पति मैकेनिक का काम करता है और वह अपने 11 वर्षीय बेटे और पत्नी अमन के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी की वजह से घर के सदस्य मानसिक तनाव का शिकार हो गए थे। महिला की ओर से आत्महत्या के इस कदम को भी पुलिस उसी तनाव का नतीजा मानते हुए सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।