{"_id":"63ff331174ac137632003344","slug":"woman-commits-suicide-by-shooting-herself-in-abohar-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: महिला ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Abohar News: महिला ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Wed, 01 Mar 2023 04:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Mar 2023 04:43 PM IST
सार
37 वर्षीय अमरजीत कौर का पति हरजीत सिंह फूलों की खेती करता है और हर रोज फूलों की सप्लाई देने बठिंडा जाता है। आज भी वह खेत से घर आया और अपनी पत्नी अमरजीत कौर को आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उसने भीतर जाकर देखा तो अमरजीत कौर मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अबोहर के गांव धरांगवाला में बुधवार सुबह एक महिला ने अपने ही घर में पति की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतका एक लड़के और एक लड़की की मां थी। अब दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करीब 37 वर्षीय अमरजीत कौर का पति हरजीत सिंह फूलों की खेती करता है और हर रोज फूलों की सप्लाई देने बठिंडा जाता है। आज भी वह खेत से घर आया और अपनी पत्नी अमरजीत कौर को आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उसने भीतर जाकर देखा तो अमरजीत कौर मृत पड़ी थी। पता चला कि अमरजीत ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
फिरोजपुर: सेवानिवृत इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी
उधर, फिरोजपुर जिले के भगत सिंह कॉलोनी में पंजाब पुलिस के सेवानिवृत इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उक्त इंस्पेक्टर लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहा था। पुलिस के मुताबिक गुरबच्चन सिंह (60 लगभग) निवासी भगत सिंह कॉलोनी जिला फिरोजपुर पंजाब पुलिस से सेवानिवृत है। गुरबच्चन की पत्नी पहले ही मर चुकी थी और खुद बीमार चल रहा था। गुरबच्चन अपनी बीमारी से बहुत परेशान था। बुधवार सुबह उसने अपनी रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल फिरोजपुर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन