{"_id":"5728bc394f1c1b9f1c5cd015","slug":"woman-commit-suicide-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में माथा टेकने गई थी महिला, नहर में कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में माथा टेकने गई थी महिला, नहर में कूदकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 04 May 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड नोट में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को जिम्मेवार ठहराकर मंदिर में माथा टेकने के बहाने महिला ने नहर में कूदकर जान दे दी। दरअसल सात दिन पहले रोपड़ स्थित मंदिर में माथा टेकने गई महिला का मंगलवार को रोपड़ नहर से शव बरामद हुआ। महिला की पहचान बलौंगी निवासी कुलविंदर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं, महिला के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। बलौंगी पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुलविंदर के पति डाकघर में कार्यरत हैं। कुलविंदर किट्टी डालती थी। 26 अप्रैल को वह घर से रोपड़ में माथा टेकने के लिए सुबह सात बजे निकली थी। लेकिन, शाम को घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों ने उनको काफी तलाश किया। इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं लगा। घर की सफाई के दौरान 27 अप्रैल को परिजनों को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि वह कमेटियों के लेनदेन के कारण काफी परेशानी है।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने कहा था कि चंदा, उर्मिला, बिंदा, बाबा जगजीत सिंह, कुलविंदर कौर कलकत्ते वाली उसे बहुत परेशान कर रहे हैं। इस कारण वह सुसाइड करने जा रही है। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी। मंगलवार सुबह रोपड़ नहर में महिला का शव बरामद हुआ। वहां की पुलिस ने मोहाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस परिवार वालों को लेकर घटना स्थल स्थल पर पहुंची।
इसके बाद उसकी शिनाख्त हुई। बलौंगी थाने के एसएचओ सतनाम सिंह ने कहा कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।