फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman assault inTarn Taran of Punjab in case of land dispute

तरनतारन में मानवता हुई शर्मसार, बेटे-बहू के सामने दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

Sun, 09 Jun 2019 04:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Jun 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
Woman assault inTarn Taran of Punjab in case of land dispute
सांकेतिक तस्वीर

जमीन विवाद में पंजाब के तरनतारन के गांव एक में रिश्तेदारों ने एक महिला को उसके बेटे व बहू के सामने निर्वस्त्र कर पीटा। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिला का एक लड़का विदेश में रहता है। छोटा बेटा और बहू उसके साथ ही रहते हैं। 

विज्ञापन


महिला की 13 कनाल 14 मरले जमीन का मुकदमा अमर सिंह पुत्र सुरैण सिंह के साथ चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे वह अपने घर में थी। घर के पास ही विवादित जमीन है। उस समय गांव के अमर सिंह के रिश्तेदार बचित्तर सिंह, बाशा सिंह, जरनैल सिंह, फौजा सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरबचन सिंह हथियारों से लैस होकर घर आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। उक्त महिला ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने उसे निर्वस्त्र कर पीटा। मां के बचाव के लिए आए बेटे और बहू से भी दबंगों ने मारपीट की। आरोपी जाते हुए जमीन का कब्जा छोड़ने की चेतावनी दे गए। डीएसपी आजाद दविंदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जरनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed