फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman arrested in Slum with heavy drugs and goods of theft

झुग्गी में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में मादक पदार्थ संग महिला काबू

Mon, 15 Feb 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 15 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
woman arrested in Slum with heavy drugs and goods of theft

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी झुग्गी से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ और चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई पार्षद रविकांत स्वामी की सूचना पर हुई। उन्हें फेस दो के खाली ग्राउंड में स्थित एक झुग्गी में नशे के कारोबार की जानकारी मिली थी। उनकी सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर छापामारी की तो पार्षद और पुलिस कर्मी दंग रह गए।
विज्ञापन


इस झुग्गी से पुलिस को करीब 21 किलोग्राम भांग, नशीले पदार्थ की स्टिक, नशे के एक्सपायर इंजेक्शन, 35 मोबाइल, कैनन के तीन पुराने कैमरे, मार्बल व चिप्स की शाइनिंग के लिए उपयोग होने वाले उपकरण, एक स्कूटी, लेडी पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, 14 सफारी सूट की पेकिंग, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, स्कूल के आईडी कार्ड, तीन साइकिलें और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्कूटी, साइकिल, मोबाइल और बरामद किए गए अन्य उपकरणों की हालत देखकर प्रतीत होता है कि इनका सामान निकालकर बेचा जा चुका है। सेक्टर-20 के थाना प्रभारी मनीष कुमार के मुताबिक पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की।


उन्होंने बताया कि यह सामग्री पुलिस ने कब्जे में ले ली है। जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसने अपना नाम राजरानी वासी पटियाला (पंजाब) बताया है। उससे पूछताछ की जा रही है। चर्चा ये भी है कि झुग्गी से बरामद सामग्री में कुछेक विदेशी करेंसी के नोट भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed