फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Arrested In Charge of Husband murder

प्रेमी संग मिल पत्नी ने खेला खूनी खेल, निर्ममता से पति की हत्या कर शव झप्पड़ में फेंका, ऐसे खुला राज

Thu, 10 Oct 2019 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Oct 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman Arrested In Charge of Husband murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

हाजीपुर में पावरकॉम कर्मी का शव छप्पड़ से मिला। जांच के बाद थाना हाजीपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रविंदर सिंह व थाना प्रभारी लोमेश शर्मा ने बताया कि हाजीपुर में स्थित मोहल्ला सुभाष नगर की निवासी परमजीत कौर (50) ने 3 अक्तूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन


उसने बताया था की उसका पति किशन चंद पावरकॉम में कार्यरत है और जालंधर में तैनात है। 27 सितंबर की रात को पति को एक महिला का फोन आया था। इसके बाद उसका पति यह कह कर चला गया कि उसकी पहचान वाला कोई अस्पताल में दाखिल है। 

विज्ञापन

इसके बाद उसका कुछ पता नही चला। पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक मैरिज पैलेस के पास एक छप्पड़ से लापता चल रहे किशन चंद का शव बरामद करने के बाद महिला की शिकायत पर इस संबंधी हत्या कर शब को खुर्द बुर्द करने की नीयत से फेंकने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। 
 

कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए डीएसपी रविंदर सिंह ने थाना हाजीपुर के प्रभारी लोमेश शर्मा की अगुवाई में टीम का गठन किया था। टीम ने जांच के बाद परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति की हत्या की योजना अपने प्रेमी राज कुमार उर्फ राजू निवासी आसफपुर के साथ मिल कर बनाई थी। 


योजना के मुताबिक उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति किशन चंद के सिर पर एक भारी हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने के बाद शब को खुर्द बुर्द करने की नीयत से उक्त छप्पड़ में फेंक दिया। महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसके पति का गुम हुआ मोबाइल व कपड़े जली हालत में बरामद कर लिए है। आरोपी राज कुमार को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed