{"_id":"58a9c6a84f1c1b921ad863b8","slug":"woman-arrested-for-bringing-charas-from-bihar-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से चरस ला रही महिला गिरफ्तार, बोली- प्रति चक्कर मिलते थे 2500 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार से चरस ला रही महिला गिरफ्तार, बोली- प्रति चक्कर मिलते थे 2500 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद रुपयों के लिए कोरियर बनकर बिहार से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करने वाली एक महिला को सीआईए जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से साढ़े तीन किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के जिला मोतीहारी की रहने वाली सुशीला देवी के खिलाफ एनडीपीेस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को रविवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है
जीआरपी सीआईए के अनुसार एएसआई पलविंदर सिंह की अगवाई में टीम प्लेटफार्म दो तीन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान महिला पुलिस को देख कर घबरा गई और पीछे मुड़ गई। पुलिस ने शक होने पर महिला को काबू कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन किलो चरस बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया वह कोरियर के तौर पर काम करती है। उसके प्रति चक्कर 25 सौ रुपये दिए जाते है। वह बिहार से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब के अलग0अलग शहरों में सप्लाई करती थी। वह पहले भी पंजाब में दो बार चक्कर लगा चुकी है। अब वह लुधियाना में आई थी। लुधियाना में उससे एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ खुद ही स्टेशन से ही लेकर जाना था। इससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।