{"_id":"656c091097a3d133e0021345","slug":"woman-and-youth-commit-suicide-in-bathinda-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: बठिंडा में चाची-भतीजे ने की खुदकुशी, रजवाहे किनारे मिली दोनों की लाश, गांव में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: बठिंडा में चाची-भतीजे ने की खुदकुशी, रजवाहे किनारे मिली दोनों की लाश, गांव में हड़कंप
Sun, 03 Dec 2023 10:20 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:20 AM IST
सार
थाना नंदगढ़ के एसएचओ तरुणदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक गांव के रजवाहे के पास एक महिला और एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव में शनिवार की दोपहर चाची-भतीजे ने सल्फास निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना नंदगढ़ पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। हालांकि खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
थाना नंदगढ़ के एसएचओ तरुणदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक गांव के रजवाहे के पास एक महिला और एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी और उनके पास से एक सल्फास की पुड़िया मिली।
विज्ञापन
जांच करने कर पता चला कि मृतक एक ही गांव निवासी है और दोनों ने सल्फास निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सहारा जन सेवा की टीम की मदद से दोनों शवों को बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। थाना नंदगढ़ के एसएचओ तरुणदीप सिंह ने बताया कि खुदकुशी क्यों की है? इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन