फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wine smuggling in ambulence at punjab

शर्मनाकः एंबुलेंस में मिली अवैध शराब की पेटियां, पुलिस को देखकर ड्राइवर फरार

Thu, 17 Aug 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 17 Aug 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
wine smuggling in ambulence at punjab
एबुलेंस में पकड़ी गई हरियाणा मार्का की शराब
एंबुलेंस में अब मरीज नहीं, शराब की तस्करी होने लगी है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के मानसा में सामने आया, जहां एंबुलेंस से शराब की पेटियां मिली। थाना सदर पुलिस ने एक एंबुलेंस से 52 पेटियां शराब बरामद की हैं। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू का दी है। थाना सदर मानसा की पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक टवेरा एंबुलेंस गाड़ी नंबर एचआर 57-6514 आ रही है। पुलिस ने इस गाड़ी को गांव कोटली कला में रोककर इसकी तलाशी ली।
विज्ञापन


इस दौरान गाड़ी में से हरियाणा मार्का शराब की 52 पेटियां बरामद हुई। एंबुलेंस चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। थाना मुखी रणबीर सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में से हरियाणा मार्का शराब की 52 पेटियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एंबुलेंस मालिक को बुलाया गया है। इसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एंबुलेंस मालिक अनिल कुमार का कहना है कि गाड़ी में शराब होने की कोई जानकारी उनको नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed