फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife no response so burn himself

पत्नी न मानी तो ससुराल में खुद को जिंदा जलाया

Thu, 02 Apr 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 02 Apr 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
wife no response so burn himself

पत्नी ने साथ जाने से इंकार किया तो ससुराल में आए दामाद ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। इस दौरान पास में जल रहे चूल्हे की आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब उसने पेट्रोल छिड़का, उसकी सास चूल्हे पर चाय बना रही थी। घटना मंगलवार देर रात को गांधीनगर बस्ती में हुई। हादसे का शिकार व्यक्ति मजदूरी करता था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नगर के पारस रोड़ निकट स्थित बस्ती निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार मंगलवार रात गांधीनगर बस्ती स्थित अपनी ससुराल गया था। ससुराल में उसने पत्नी को साथ ले जाने की जिद की, लेकिन पत्नी के साथ न चलने पर उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, इससे वह पास में जल रहे चूल्हे की आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन


परिजनों उसे तत्काल निकट के प्राइवेट अस्पताल में ले गए, लेकिन यहां उपचार में देरी होते देख उन्होंने उसे लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में तीन डाक्टरों का पैनल बनाकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया और मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राकेश की पत्नी सुमन पिछले कई दिनों से अपने मायके में ही रह रही थी,लेकिन राकेश ने अपनी ससुराल आकर सुमन को घर चलने को कहा था, मगर पत्नी ने इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हुई। नशे की हालत में आग बबूला हुए राकेश ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था।

दुर्भाग्यवश राकेश की सास भागवंती निकट ही चूल्हे पर चाय बना रही थी, जिसकी वजह से पेट्रोल ने आग पकड़ ली और वह आग की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी पत्नी सुमन और सास ने बचाव के लिए भरसक प्रयास किए।


आनन-फानन में राकेश को निकट ही स्थित प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन अस्पताल के डाक्टर ने इलाज से इंकार करते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। बताया गया है कि राकेश ने इलाज के दौरान लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुधवार को राकेश के पोस्टमार्टम के लिए तीन डाक्टरों का पैनल बनाकर कार्रवाई कराई गई। वहीं कृष्ण गेट पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक एवं जांच अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक राकेश शराब के नशे में बुरी तरह से धुत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed