{"_id":"5b546d514f1c1b8f568b5d12","slug":"wife-murdered-husband-by-lover-in-illegal-relationship-in-barnala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने पीठ में घोंपा छुरा, तो पत्नी ने भी पति के लिए रच दी बड़ी साजिश, तबाह हो गया पूरा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त ने पीठ में घोंपा छुरा, तो पत्नी ने भी पति के लिए रच दी बड़ी साजिश, तबाह हो गया पूरा परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और इसके रास्ते में कोई भी आए तो वो नागवार गुजरता है। कई बार लोग अपने रास्ते में आने वाले लोगों को हटाने के लिए अपराध का सहारा लेते हैं। ऐसा ही मामला आया है पंजाब के बरनाला के गांव धनौला खुर्द से। यहां के रहने वाली एक महिला ने पनपे इश्क में बाधा बन रहे अपने ही पति को अपने आशिक से मरवा डाला। बता दें कि 06 जुलाई को गांव धनौला खुर्द के व्यक्ति गुरप्रीत सिंह का खेत में से शव मिला था, जिसके पिछले तरफ सिर में घाव था और बरनाला पुलिस ने इसे दुघर्टना बताकर अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया था। लेकिन मामला अवैध संबंधों का निकला।
पुलिस ने आरोपी पत्नी, आशिक व उसके साथी को काबू कर उन पर हत्या का केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार को एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी गांव धनौला खुर्द, मिस्त्री नीटू सिंह निवासी माना के साथ मजदूरी का काम करता था। इस दौरान दोनों का एक दूसरे के घर में आना जाना था। इस दौरान मिस्त्री नीटू सिंह के गुरप्रीत सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के साथ अवैध संबंध बन गए। जब गुरप्रीत सिंह को इन संबंधों के बारे पता लगा तो उसने पत्नी से विरोध जताना शुरू कर दिया। इस पर पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा।

कुल्हाड़ी से किए कई वार
सांकेतिक तस्वीर
जब झगड़ा हद से गुजरने लगा तो किरणदीप कौर ने अपने आशिक मिस्त्री नीटू सिंह से कहा कि अगर तुम उसे पाना चाहते हो तो इसे ठिकाने लगा दो। क्योंकि यह उसके साथ अक्सर मारपीट करता है व उसे मिलने से रोकता है। मिस्त्री नीटू सिंह ने गुरप्रीत सिंह को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथी हरविंदर सिंह पुत्र शिंगारा निवासी धनौला को भी साथ लेकर प्लान बनाया। इसके बाद 16 जुलाई की रात को उन्होंने गुरप्रीत सिंह को हंडिआया से धनौला जाती लिंक रोड पर श्मशान घाट के पास बुलाया।
तीनों ने शराब पी व गुरप्रीत सिंह को शराब के नशे में धुत करके उसके सिर में लोहे की कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बता दें कि गुरप्रीत सिंह का विवाह करीब 20 वर्ष पहले किरणजीत कौर निवासी घनौरी जिला संगरूर के साथ हुआ था। लेकिन किरनदीप का चाल-चलन ठीक न होने के कारण हमेशा घर में कलेश रहता था। करीब दो वर्ष पहले किसी व्यक्ति के साथ वह घर से चली गई थी। लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से अपने बच्चों के साथ आकर रहने लगी थी।
पिता गुरप्रीत सिंह का कत्ल हो गया व मां किरणदीप कौर अब जेल में चली जाएगी। घर में एक बेटी लक्ष्मी कौर 16 वर्षीय, बेटा गुरविंदर व छोटा बेटा रणदीप सिंह 12 वर्षीय अकेले रह गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। अब उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं रहा। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पत्नी किरणदीप कौर, आशिक मिस्त्री नीटू सिंह व उसके साथी हरविंदर सिंह सोनू को काबू कर हत्या का केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।