फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife Murder for Dowry Money in Zirakpur

जब तक उसकी सांस नहीं रुकी, वो पत्नी के सिर पर करता रहा वार...जानिए क्यों खेला 'खूनी खेल'

Sat, 14 Jul 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब) Updated Sat, 14 Jul 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Wife Murder for Dowry Money in Zirakpur
जीरकपुर में पत्नी की हत्या
जब तक उसकी सांस नहीं थम गई, वो पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। महिला का शव देखकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि शख्स के सिर पर गुस्सा ऐसे सवार था कि वह हैवान बन गया और फिर उसने पत्नी के साथ खूनी खेल खेल दिया।
विज्ञापन


घटना पंजाब के जीरकपुर की है। शहर के पॉश एरिया वीआईपी रोड स्थित मोना ग्रीन रेजिडेंशियल सोसायटी में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। चाय बनाने के दौरान गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप कौर के बीच कहासुनी हो गई, इस दौरान गुस्से में आकर पति ने पत्नी के सिर पर चाय की केतली से वार कर दिया।
विज्ञापन


वार इतना जोर से था कि अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई गुरदेव सिंह निवासी बठिंडा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति गुरप्रीत सिंह (मूल निवासी बठिंडा) के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी करते समय कहा इंगलैंड जाएंगे, फिर पता चला कि इंगलैंड से निकाल दिया

Wife Murder for Dowry Money in Zirakpur
जीरकपुर में पत्नी की हत्या
जानकारी के अनुसार, डेराबस्सी सिविल अस्पताल में शव लेने पहुंची मृतका की मां प्रकाश कौर, बड़ी बहन कमलेश कौर और भाई गुरदेव सिंह ने बताया कि अमनदीप का विवाह एक पहले गुरप्रीत सिंह निवासी भगता भाई, जिला बठिंडा के साथ हुआ था।

गुरप्रीत सिंह और अमनदीप कौर मोना ग्रीन रेजिडेंशियल सोसायटी में फ्लैट नंबर-701/बी में रहते थे। अमनदीप कौर कोटक महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के चंडीगढ़ कार्यालय में कार्यरत थी। तीन साल पहले अमनदीप सिंह का रिश्ता तय हुआ था, उस दौरान गुरप्रीत सिंह इंग्लैंड में रहता था।

लड़के वालों द्वारा भरोसा दिलाया था कि शादी के बाद दोनों इंग्लैंड चले जाएंगे। बाद में पता चला कि गुरप्रीत को इंग्लैंड से निकाल दिया गया है। शादी के बाद पता चला कि गुरप्रीत कोई काम धंधा भी नहीं करता था। उल्टा वह काम शुरू करने के लिए उनकी बेटी अमनदीप को घर से पैसे लाने के लिए परेशान करता था। मांग पूरी न होने पर अमनदीप से मारपीट भी करता था।

गाड़ी खरीदना चाहता था, मायके से पैसे लाने को परेशान करता था

Wife Murder for Dowry Money in Zirakpur
wife beaten
शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह ने बताया कि रात करीब सवा दस बजे गुरप्रीत ने फोन कर बताया कि अमनदीप को गिरने से चोट लग गई है और दवा लेने के लिए नहीं जा रही, आप यहां आ जाएं। जब उन्होंने गुरप्रीत से अमनदीप से फोन पर बात करवाने को कहा तो उसने कहा कि अमनदीप ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है।

थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि मृतका का पति कोई काम नहीं करता था। आरोपी अपनी कार लेना चाहता था, इसके लिए ससुराल से पैसे लाने के लिए पत्नी पर दबाव डाल रहा था। पैसे न मिलने के कारण वह परेशान रहता था और अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ता रहता था। उस रात भी दोनों का झगड़ा हुआ।

इस दौरान गुरप्रीत ने गुस्से में आकर चाय बना रही पत्नी के सिर में बर्तन और पानी की बोतल से कई बार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी गुरप्रीत सिंह ने वाशिंग मशीन में कत्ल के सबूत मिटाने के लिए खून के निशान और अपने कपड़े धोने के बाद एक दोस्त को अमनदीप को चोट लगने की बात कहकर गाड़ी के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed