{"_id":"57adda4d4f1c1bee07ee59c6","slug":"wife-killed-by-unemployeed-husband-at-karnal-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति नहीं करता था काम, पत्नी झगड़ा करती थी तो दी खौफनाक सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति नहीं करता था काम, पत्नी झगड़ा करती थी तो दी खौफनाक सजा
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
Updated Sat, 13 Aug 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
Gala Dabakar Hatya
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला शहर के एक निजी कॉलेज में कार्यरत थी और इससे उसका पति परेशान था। पति काम भी नहीं करता था। बजीटा जट्टान गांव वासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके पति पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति कृष्ण के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। महिला शहर के एक निजी कॉलेज में कार्यरत थी और इससे उसका पति परेशान था। नौकरी न करने को लेकर भी दंपति में कई बार झगड़ा हो चुका था।
बजीदा जट्टान गांव वासी रेनू बाला (41) अपने पति कृष्ण के साथ सीएचडी सिटी में रहती थी। इसके सात साल के दो बच्चे हैं। रेनू बाला के भाई विवेक ने आरोप लगाया कि उसकी बहन रेनू बाला की गला दबाकर हत्या की गई। गले में निशान हैं।

रेनू बाला की हत्या कर वह फरार हो गया
dead body
- फोटो : demo
आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोप लगाया कि रेनू बाला की हत्या कर वह फरार हो गया और बच्चों ने इसकी सूचना दी। गुरुवार रात को ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बजीदा जट्टान से भी ग्रामीण पहुंचे गए और लड़की के मायके वाले दिल्ली के केशव पुरम से भी पहुंचे।
मायके वालों ने हत्या के मामले को लेकर विरोध जताया। पुलिस समझाती रही कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया जाएगा। पीड़ितों के न मानने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। इस मामले में सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि महिला के मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
शिकायत के आधार पर पति कृष्ण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।