फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife burn and self burn, drunk wine, kapurthala news, attempt murder, kapurthala

शराब पर विवाद, पहले पत्नी को जलाया, फिर खुद को लगाई आग

Sat, 02 Apr 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला। Updated Sat, 02 Apr 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
wife burn and self burn, drunk wine, kapurthala news, attempt murder, kapurthala
अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया - फोटो : demo
एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने खुद को भी आग लगा ली। जिससे वह 40 प्रतिशत झुलस गया। आरोपी को सिविल अस्पताल कपूरथला भर्ती कराया गया है। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


डीएसपी सुल्तानपुर लोधी प्यारा सिंह के अनुसार तलवंडी चौधरियां निवासी जगदीश कुमार मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे जगदीश कुमार नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी सुरजीत कौर के साथ उसकी बहस हो गई। दोनों में विवाद बढ़ा तो बात हाथापाई तक आ गई। इस पर गुस्से में आए जगदीश कुमार ने सुरजीत कौर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए जगदीश कुमार ने खुद को भी आग लगा ली और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाकर दोनों को सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। जानकारी मिलने पर थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस भी अस्पताल पहुंची। वहीं कपूरथला के मोहल्ला किल्ले वालों से सुरजीत कौर के मायके पक्ष के लोग भी सिविल अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में सुरजीत कौर ने दम तोड़ दिया। जगदीश कुमार 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ एसआई स्वर्ण सिंह ने मृतका के भाई जसविंदर सिंह के बयानों पर जगदीश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की सात और पांच साल की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपी जगदीश कुमार के उपचाराधीन होने की वजह से घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं ली जा सकी है। उसके कुछ ठीक होने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed