फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Went to the house of the woman's nose chopped

घर में घुसकर महिला की नाक काटी

Thu, 14 Nov 2013 09:27 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 14 Nov 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
Went to the house of the woman's nose chopped
सकेतड़ी के रास्ते के पास सुनसान क्षेत्र में बने एक घर में देर रात घुसे दो युवकों ने एक महिला की नाक काट दी। यह कट काफी गहरा था।
विज्ञापन


दर्द से चिल्ला रही महिला की आवाज सुनकर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, महिला की हालत स्थिर है। एमडीसी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 458 (किसी को नुकसान पहुंचाने के मकसद से रात को घर में जबरदस्ती घुसना) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, सकेतड़ी सेक्टर-2 में दो कमरों का एक घर बना है। इसके एक कमरे में रामकली रहती है और उसका पति एमडीसी की मार्केट में चौकीदार है, जबकि दूसरे कमरे में एक अन्य महिला रहती है।
विज्ञापन


घायल महिला ने बताया कि देर रात उसके कमरे का किसी ने दरवाजा खटखटाया। पति के घर आने की बात सोचकर उसने दरवाजा खोल दिया। इतने में दो नकाबपोश युवक कमरे में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास एक तेजधार हथियार था। यह देखकर वह चिल्लाने लगी। तभी हमलावरों ने उसकी नाक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और नाक के दूसरी तरफ कोके को भी खींचने का प्रयास किया।

रामकली के मुताबिक, जब वह चिल्ला रही थी तो साथ के कमरे में रहने वाली महिला भी मौके पर आई, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed