फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weapons recovered at satlok ashram of sant rampal

एक झटके में पूरे शहर को उड़ा सकता था रामपाल

Sat, 22 Nov 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 22 Nov 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
weapons recovered at satlok ashram of sant rampal

संत रामपाल के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में पहले दिन चले सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को हथियारों का भारी जखीरा बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम को आश्रम से दो विस्फोटक बम के साथ-साथ 26 एयर गन और राइफल मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पूरा दिन आश्रम में छह फोरेंसिक टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया गया। ये हथियार संत की गद्दी के नीचे बनी बेसमेंट में छिपाए गए थे। इसके अलावा हजारों डंडे, शिल्ड, गुलेल, पेट्रोल बम, एसिड पाउच और ब्लैक ड्रेस भी बरामद हुई है, जिन्हें देखकर लगता है कि रामपाल की अपनी फोर्स बढ़ाने की पूरी तैयारी थी।
विज्ञापन


हथियारों के बारे में यह जानकारी हिसार के आईजी अनिल राव ने पत्रकार वार्ता में दी। अब यह जांच की जाएगी की कि कितने हथियारों के लाइसेंस हैं और किसके नाम पर हैं। यदि लाइसेंस नहीं है तो ये हथियार कहां से आए हैं। अभी आश्रम में दो और दिन तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी आश्रम की तिजोरियों को और खोलना बाकी है। पुलिस ने अभी बम के बारे में मीडिया के सामने खुलासा नहीं किया है। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों ने दो बम मिलने की बात कही है।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

weapons recovered at satlok ashram of sant rampal

आश्रम में इस तरह से हथियारों का जखीरा मिलने से यह साफ हो गया है कि करौंथा कांड के बाद रामपाल ने और अधिक खतरनाक इरादों से हथियारों को इकट्ठा किया था।

आश्रम में बम मिलने के साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ खड़े हैं कि आखिर आश्रम में बम कौन लेकर आया या फिर बम यहीं आश्रम के अंदर ही बनाए गए हैं। सर्च अभियान में जुटी टीम को सैकड़ों की संख्या में सेफ्टी शिल्ड और हजारों की संख्या में पुलिस द्वारा प्रयोग किए जाने वाले डंडे मिले हैं।

ये सभी अलग-अलग स्टोर में रखे गए थे। इन स्टोर पर ताले लगे थे। जब टीम ने इन्हें तोड़ा तो वह भी हैरान रह गई। आतंक के इस अड्डे में राष्ट्रीय समाज सेवा समिति के सदस्य बने इन कमांडो को ब्लैक ड्रेस कोड दिया गया है।

इनके लिए स्पेशल एक अलग गोदाम बनाया गया है। आश्रम के अंदर बने एक गोदाम में हजारों की संख्या में नई ब्लैक ड्रेस और पुराने कपड़े मिले हैं।

गद्दी के नीचे बने बेसमेंट में हथियार

weapons recovered at satlok ashram of sant rampal

सतलोक आश्रम के अंदर ही सैकड़ों गुलेल, लोहे व कांच की गोलियां और पेट्रोल बम भी मिले हैं। इसके अलावा बोरों में पत्थर भरकर रखे गए थे। फोरेंसिक टीम ने आश्रम के अंदर पाया कि वहां एसिड, थिनर और मिर्ची पाउडर भी बरामद हुआ है।

सर्च अभियान में जो हथियार मिले थे, वे संत की गद्दी के नीचे बने बेसमेंट में छिपाए हुए थे। इस बात की पुष्टि हिसार के आईजी अनिल राव ने की है। उन्होंने कहा कि एक राइफल रामपाल के बेड के नीचे भी मिली थी। उन्होंने कहा कि रामपाल से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य साथियों का रिमांड जारी है। साथियों ने रिमांड के पहले दिन हथियार छिपे होने की बात जरूर बताई है, उन्हीं की निशानदेही पर ये बरामद किए गए हैं।
 
ये हथियार हुए बरामद
दो विस्फोटक बम, तीन 12 बोर की रिवाल्वर, दो डबल बैरल राइफल, दो 315 बोर की राइफल, 19 एयरगन, पेट्रोल बम, डंडे, गुलेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed