{"_id":"24c6164ee1ce89cb88e44a67de0104c5","slug":"warning-for-murder-to-jewellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"'...11 लाख दो या मरने के लिए तैयार हो जाओ'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'...11 लाख दो या मरने के लिए तैयार हो जाओ'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jan 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के कुछ ज्वैलर्स को जान से मारने का डर दिखा कर भारी-भरकम हफ्ते की मांग की गई है। ऐसा ही एक एसएमएस मनीमाजरा एनएसी इलाके के एक ज्वैलर को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
इसमें 11 लाख रुपये मांगे गए हैं। यह एसएमएस दिल्ली के नंबर से आया है। ज्वैलर ने मनीमाजरा थाने में शनिवार को इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह मैसेज शुक्रवार दोपहर को आया था। इसमें कहा गया है कि मैसेज भेजने वाला एक प्रोफेशनल किलर है।
उसे किसी ने इस ज्वैलर को मारने के लिए पांच लाख की सुपारी दी है। अगर वह बचना चाहता है तो 48 घंटे में उसे 11 लाख रुपये दे दे।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस संदेश को न तो मजाक समझा जाए और न ही पुलिस को सूचित किया जाए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से संदेश आया था, वह फिलहाल बंद आ रहा है।
विज्ञापन