वार्ड ब्वाय ने डेढ़ साल तक लूटी नर्स की आबरू
स्टाफ नर्स के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत दी है। दुष्कर्म के अलावा तमंचा दिखाकर अंगूठी और नकदी लूटने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अस्पताल का ही पूर्व वार्ड ब्वॉय है। पुलिस को दी शिकायत में स्टाफ नर्स ने बताया कि अस्पताल में ठेकेदार के पास वार्ड ब्वॉय के तौर पर खानपुर का रहने वाला संदीप भी काम करता था।
आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज
आरोप है कि डेढ़ साल पहले संदीप ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसके साथ लगातार दुराचार करता रहा। उसने कई बार उससे धन भी लिया था। आरोप है कि 2 दिसंबर को संदीप उसके कमरे पर आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब विरोध किया तो उसकी स्कूटी तोड़ दी तथा तमंचा दिखाकर उससे हजारों की नकदी और सोने की अंगूठी छीन ले गया।
इतना ही नहीं आरोपी ने उसे, उसकी बेटी और भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि आरोपी संदीप को अस्पताल से चार माह पहले ही निकाला जा चुका है।