फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teacher Vulgar Audio Viral, Girl Student Died

टीचर से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल, छात्रा ने जान दी

Fri, 18 Mar 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 18 Mar 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher Vulgar Audio Viral, Girl Student Died
छात्रा की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के हालुवास गांव में बुधवार को दो साल पुराना एक ऑडियो वायरल हुआ था, इसमें सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा दसवीं की पूर्व छात्रा के साथ अश्लील बातचीत थी। आज वीरवार को हालुवास गांव की छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आडियो में सरकारी स्कूल के चार शिक्षक व गांव के कुछ युवाओं की चार छात्राओं से अश्लील बातचीत रिकार्ड थी। इन चारों शिक्षकों को पूर्व छात्रा से मोबाइल पर बात करने के आरोप में तबादला कर दिया था।
विज्ञापन


यह लड़की दो साल पहले स्कूल से दसवीं पास करके गई थीं। 42 मिनट की ऑडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल के प्रिंसिपल को शिक्षकों की शिकायत की थी। बाद में गांव के लोगो ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी शिकायत की। कोई कार्रवाई होती न देख ग्रामीण बुधवार को स्कूल में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 शिक्षकों का तबादला, निलंबन की चेतावनी
सूचना पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच स्कूल पहुंचे तथा उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गणित शिक्षक हरिओम, सुनील, सोमबीर व नरेश ट्रांसफर कर दिया गया है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षकों का विभाग ट्रांसफर नहीं उन्हें निलंबित करें। अगर शिक्षा विभाग ने जल्द ही सभी आरोपित शिक्षकों का निलंबित नहीं किया तो स्कूल को ताला लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed