फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vigilance search, former SHO, documents seized

पूर्व एसएचओ के घर विजीलेंस की सर्च, दस्तावेज जब्त किए

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
vigilance search, former SHO, documents seized
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo
सेक्टर 34 के पूर्व एसएचओ राजेश शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक का मामला दर्ज कर विजीलेंस ने उनके घर पर सर्च किया। डीएसपी विजीलेंस सुखराज कटेवा ने बताया कि सेक्टर 34 के पूर्व एसएचओ राजेश शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति मिलने की सीबीआई से रिपोर्ट मिली थी।
विज्ञापन


इसके बाद यह मामला विजीलेंस के शीर्ष अफसरों के पास भेजा गया था। चीफ विजीलेंस अफसर से मंजूरी मिलने के बाद राजेश शुक्ला के खिलाफ विभाग ने मंगलवार को आय से अधिक का मामला दर्ज किया है। कटेवा ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद बुधवार को विजीलेंस ने राजेश के सेक्टर 48 स्थित घर पर सर्च अभियान चलाया। डीएसपी ने बताया कि राजेश के घर से काफी डाक्यूमेंट मिले हैं, जो अहम सबूत हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीआई ने राजेश शुक्ला, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को 10 हजार रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे निलंबित चल रहे हैं। इसके बाद सीबीआई ने विजीलेंस को एक रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed