{"_id":"5e089d608ebc3e881a475d1e","slug":"vigilance-caught-si-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुरः विजिलेंस ने एसआई को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होशियारपुरः विजिलेंस ने एसआई को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा
Sun, 29 Dec 2019 06:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विजिलेंस विभाग होशियारपुर की टीम ने थाना चब्बेवाल में तैनात सब इंस्पेक्टर सोहन लाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ काबू किया है। विजिलेंस टीम रिश्वत की रकम समेत आरोपी एसआई को अपने साथ ले गए है। विजिलेंस के डीएसपी दलबीर सिंह के मुताबिक गांव पट्टी निवासी हरमिंदर सिंह पर जमीन को लेकर झगड़े में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
उसने अपने निर्दोष होने का दावा करते हुए मामलों की दोबारा जांच कराने के लिए आवेदन किया था। इस पर जांच डीएसपी सतीश कुमार को सौंपी गई थी। इसी बीच हरमिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की तो अदालत ने अगली तारीख 31 जनवरी तय करते हुए उसे तफ्तीश में शामिल होने का आदेश दिया। इस पर उसने मामले के जांच अधिकारी थाना चब्बेवाल में तैनात सब इंस्पेक्टर सोहन लाल से संपर्क किया।
विज्ञापन
आरोप है कि सोहन लाल ने उससे 1 लाख रुपये की मांग की और उसे मामले में से निकलवाने के लिए उक्त राशि देने को दबाव डाला। हरमिंदर सिंह ने एसआई सोहन लाल से कहा कि वह इतने पैसे एक साथ नहीं दे सकता। सोहन लाल ने उसे 50 हजार रुपये पहले और बाकी काम होने के बाद देने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस पर शिकायतकर्ता ने सोहन लाल की पैसे मांगने की रिकार्डिंग कर ली और विजिलेंस विभाग के साथ संपर्क किया। शनिवार को हरमिंदर सिंह ने 50 हजार की रिश्वत सब इंस्पेक्टर सोहनलाल को दी। जैसे ही उसने पैसे लिए विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर रुपये बरामद कर लिए।