फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance Bureau arrests former minister Sadhu Singh Dharamsot in disproportionate assets case

Punjab: पूर्व मंत्री धर्मसोत आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार, 269 फीसदी अधिक पाई गई संपत्ति

Tue, 07 Feb 2023 02:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 02:32 AM IST
सार

पूर्व वन मंत्री धर्मसोत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच में 269 फीसदी अधिक संपत्ति पाई गई है। 

विज्ञापन
Vigilance Bureau arrests former minister Sadhu Singh Dharamsot in disproportionate assets case
पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत। - फोटो : twitter

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को वन घोटाले में फंसे पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है। जांच में उनकी आय ज्ञात स्रोतों से करीब 269 फीसदी अधिक पाई गई है। बीते साल जून में विजिलेंस ने धर्मसोत और उनके दो सहयोगियों को खैर के पेड़ों को काटने के लिए परमिट जारी करने और रिश्वत लेकर सरकारी अधिकारियों के स्थानांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया था। करीब तीन महीने जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट ने पांच सितंबर को उन्हें जमानत दे दी थी। पूर्व मंत्री को मंगलवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व वन मंत्री धर्मसोत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। विजिलेंस जांच के दौरान सामने आया कि एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की जांच अवधि में धर्मसोत और उनके परिवार की आय 2,37,12,596 रुपये थी, जबकि खर्च 8,76,30,888 रुपये था।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री का खर्च उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 6,39,18,292 रुपये ज्यादा थी, जो करीब 269 फीसदी बनता है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि धर्मसोत की और संपत्ति का पता लगाने के लिए विजिलेंस की टीम जुटी हुई है। धर्मसोत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी थे, जिन्हें चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाले की भी लटकी तलवार
धर्मसोत के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो छात्रवृत्ति घोटाले की भी जांच कर रही है। यह घोटाला करीब 60 करोड़ से अधिक का है। दो दिन पहले सीएम भगवंत मान ने भी एलान किया था कि स्कॉलरशिप घोटाले के दोषी सलाखों के पीछे होंगे और उनसे पाई-पाई वसूली जाएगी।


तीन मंत्री सलाखों के पीछे, एक जमानत पर
पंजाब में आप की सरकार आने के बाद पूर्व कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशू और सुंदर शाम अरोड़ा सलाखों के पीछे हैं, जबकि संगत सिंह गिलजियां को अग्रिम जमानत मिली हुई है। कुछ और पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भी जांच जारी है। इसमें अकाली सरकार के पूर्व मंत्री भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed