फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance Bureau arrested inspector on charges of bribery

Punjab News: विजिलेंस ने अपने ही इंस्पेक्टर को दबोचा, 5000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

Wed, 02 Nov 2022 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 12:50 AM IST
सार

शिकायत के तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उक्त इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के ख़िलाफ विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वायड-1 पंजाब, थाना एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Vigilance Bureau arrested inspector on charges of bribery
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को ‘जागरूकता सप्ताह’ की शुरुआत करने के अगले ही दिन मंगलवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने विभाग के ही एक रेंज अफसर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि सोमवार को ब्यूरो के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निर्वाह करने की शपथ दिलाई गई थी।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को अपने रेंज दफ्तर अमृतसर में तैनात इंस्पेक्टर अमोलक सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी विजिलेंस इंस्पेक्टर को प्रभमेश मोहन निवासी न्यू महेन्दरा कालोनी अमृतसर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने एक वीडियो क्लिप सहित ऑनलाइन शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि उसे और उसकी पत्नी, जो नगर निगम अमृतसर में कर्मचारी है, को ब्यूरो द्वारा 2021 में भ्रष्टाचार के एक केस में गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अमोलक सिंह इस मामले का जांच अफसर होने के नाते उनसे 5000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर उससे बातचीत को अपने फोन पर रिकॉर्ड करके विजिलेंस को सौंप दिया। शिकायत के तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उक्त इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के ख़िलाफ विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वायड-1 पंजाब, थाना एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed