फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance arrested Praveen Kumar clerk of Ludhiana Improvement Trust

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मामला: ईओ कुलजीत कौर और हरमीत के बाद क्लर्क प्रवीण भी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी है विजिलेंस

Fri, 15 Jul 2022 09:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 09:46 PM IST
सार

नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना में बतौर ईओ तैनात कुलजीत कौर को दबिश के दौरान विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद देर शाम को सरकार की तरफ से उनका तबादला फगवाड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन
Vigilance arrested Praveen Kumar clerk of Ludhiana Improvement Trust
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना के नगर सुधार ट्रस्ट की ईओ कुलजीत कौर और क्लर्क हरमीत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद नगर सुधार ट्रस्ट के ही सबसे चर्चित चेहरे क्लर्क प्रवीण कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस केस में एक अन्य आरोपी गुरमेल सिंह को भी गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने ईओ कुलजीत कौर और क्लर्क हरमीत सिंह के घरों पर भी सर्च किया, वहां से क्या मिला इसके बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। बताया गया है कि दोनों को ईओ कुलजीत कौर और क्लर्क हरमीत सिंह की निशानदेही पर ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 
विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब सुरिंदर लांबा ने बताया कि ईओ कुलजीत कौर और हरमीत सिंह से हुई पूछताछ के बाद प्रवीण का नाम सामने आया था। इसके बाद देर शाम को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी गुरमेल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक नगर सुधार ट्रस्ट में कितना भ्रष्टाचार किया है और कौन-कौन लोग इनका शिकार हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस ब्यूरो की टीम के रडार पर नगर सुधार ट्रस्ट के कई मुलाजिम और अधिकारी हैं। इन चारों के गिरफ्तार होने के बाद नगर सुधार ट्रस्ट में काफी दहशत का माहौल है और कई मुलाजिम और अधिकारी ऐसे हैं जो खुद का बचाव करने के लिए पहले से ही कई तरह की सिफारिशें ढूंढने में लगे हैं।

विजिलेंस की दबिश के बाद ईओ कुलजीत कौर का लुधियाना से फगवाड़ा हुआ तबादला
नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना में बतौर ईओ तैनात कुलजीत कौर को दबिश के दौरान विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद देर शाम को सरकार की तरफ से उनका तबादला फगवाड़ा कर दिया गया। जबकि होशियारपुर में तैनात ईओ राजेश कुमार को महानगर के नगर सुधार ट्रस्ट में लगा दिया गया है। बठिंडा नगर सुधार ट्रस्ट में तैनात एसई राकेश गर्ग को लुधियाना नगर सुधार ट्रस्ट में तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed