फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance arrested doctor taking bribe of Rs 5000 in Bathinda

Bathinda News: बठिंडा में विजिलेंस का एक्शन, पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों डॉक्टर को दबोचा

Mon, 26 Feb 2024 09:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Feb 2024 09:17 PM IST
सार

बठिंडा में विजिलेंस ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी डॉक्टर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता पांच हजार रुपये दे चुका था। रिश्वत की दूसरी किश्त लेते वक्त विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Vigilance arrested doctor taking bribe of Rs 5000 in Bathinda
सिविल अस्पताल में जांच करती विजिलेंस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर एनपी सिंह को सोमवार विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने 326 का केस बनाने के संबंध में निर्मल सिंह निवासी गुरुसर सैणेवाला से 10 हजार रुपये रिश्वत लेनी थी। इसमें से पांच हजार रुपये डॉक्टर ने रविवार रात ले लिए थे और सोमवार को बाकी रिश्वत की रकम लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। वहीं, विजिलेंस ने डॉक्टर एनपी सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि निर्मल सिंह निवासी गांव गुरुसर सैणेवाला जिला बठिंडा ने विजिलेंस के पास डॉक्टर एनपी सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी कि लड़ाई झगड़े के केस में धारा 326 बनाने के संबंध में मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार करने हेतु उक्त डॉक्टर ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। इसमें से पांच हजार रुपये रिश्वत ले ली है और बाकी पांच हजार रुपये लेने बाकी हैं।
विज्ञापन


विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर डॉक्टर एनपी सिंह को शिकायतकर्ता से रिश्वत की बाकी रकम पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त डॉक्टर से रिश्वत की पूरी रकम 10 हजार रुपये बरामद करके उसके खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी निशाने पर

सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस द्वारा जिस डॉक्टर एनपी सिंह को रिश्वत लेते पकड़ा गया है, उसका एक खास चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी विजिलेंस की नजरों में है। उस पर विजिलेंस लगातार नजर रख रही है। सूत्रों ने बताया कि उक्त कर्मी से विजिलेंस पूछताछ कर सकती है। हालांकि इस बारे में विजिलेंस के किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed